कांग्रेस संगठन चुनाव हेतु जिले के ब्लाकों की बी.आर.ओ. की सूची जारी
बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश चुनाव अधिकारी हुसैन दलवई ने ब्लाक संगठन निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की। बिलासपुर जिले में बिलासपुर शहर क्र.1 राकेश पात्रे, क्रमांक-2 उत्तम वासुदेव, क्रमांक 3 सरकंडा जयराम खांडे, क्रमांक-4 रेलवे परिक्षेत्र अरसद खान, बिल्हा – इकबाल सिंह, मस्तूरी-अजीत सिंह श्याम, कोटा- आभास बोस, तखतपुर-अजय जायसवाल, सीपत- अजय पटेल, बेलगहना-जावेद नकवी, रतनपुर-हरदीप टण्डन, तिफरा-राघवेन्द्र पाण्डेय, रतनपुर नगर-दुर्गा बघेल, तखतपुर नगर-दिनेश सोनी, सकरी- जलेश सिंह। बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेताओं को दूसरे जिले में बी.आर.ओ. बनाकर भेजा गया है, जिसमें प्रमुख रूप से अभय नारायण राय-पथरिया, भुवनेश्वर यादव-मुंगेली नगर, राजेश्वर भार्गव-मुंगेली, तैयब हुसैन-बांकी मोंगरा, गणेश कश्यप-कुसुमुण्डा, अमृतांश शुक्ला-जमनीपाली, राजेन्द्र साहू-डिंडौरी लोरमी, बिहारी डोंडर-जरहागांव हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी बी.आर.ओ. अपने अपने ब्लाक में जाकर ब्लाक का निर्वाचन सम्पन्न करायेंगे। प्रत्येक ब्लाक से एक अध्यक्ष, एक पी.सी.सी. डेलीगेट और चार डी.सी.सी. डेलीगेट का चयन होगा।