Category: बिलासपुर

उर्तुम स्कूल की 50 छात्राओं को बांटी गई सायकिल अंकित ने कहा बच्चो के लिए दुर्गम से सुगम होगा घर से स्कूल का रास्ता

बिलासपुर. शासकीय हाई स्कूल उर्तुम में शनिवार को 50 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया सायकल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की सरस्वती साइकिल योजना ने प्रदेश में बालिका शिक्षा को एक नया मुकाम दिया है।

सामान्य सभा में जर्जर सड़क की गूंज, छाया माइनर निर्माण का मुद्दा, सभापति गौरहा ने पूछा -पेयजल की समस्या का कब तक होगा निदान..?

बिलासपुर. एक दिन पहले जिला पंचायत में हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित भी किया।बैठक के दौरान विधायक और संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने भी शिरकत किया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अधिकारियों के सामने कुछ

शनिचरी रपटा में ठेले वालों का कब्जा, नहीं होती कार्रवाई

बिलासपुर. शनिचरी रपटा से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। रोजाना यहां जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। छोटा रपटा होने के कारण हादसे भी हो रहे हैं इसके बाद भी अतिक्रमण विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। रपटा में ठेला और सब्जी भाजी की दुकाने लगती है जिनके कारण जाम लगती

22वां श्री श्याम फाल्गुन वार्षिक महोत्सव 23 से मनाया जायेगा

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. 22वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तैयारी आयोजन समिति ने पूरी कर ली है। आगामी 23 से 25 मार्च तक श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर में हर्षोउल्लास के साथ फागुन महोत्सव बनाया जाएगा। 23 मार्च को श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ सुबह दस बजे प्रारंभ होगा। शाम साढ़े चार बजे राधा कृष्ण

मुख्य न्यायाधीश ने किया राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ऑनलाइन शुभारंभ

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने आज प्रातः 11 बजे राज्य के प्रथम वर्चुअल  कोर्ट तथा नवीन न्यायालय  भवन रायपुर के चैथे एवं पांचवी मंजिल पर निर्मित किए गए 18 कोर्ट रूम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के पोर्ट फोलियो जज न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर झिंगटपुर में आयोजित

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन जिले के विकास खण्ड कोटा के ग्राम पंचायत झिंगटपुर में किया गया। फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर ग्राम की सरपंच श्रीमती सूरज बाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और

न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले में एक निजी होटल में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। अरपा

बिलासपुर की उपेक्षा के खिलाफ उड़ान 4.1 योजना का रविवार को होगा पुतला दहन

बिलासपुर. हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने रविवार को प्रातः 11ः00 बजे राघवेन्द्र राव सभा भवन धरना स्थल पर उड़ान 4.1 योजना का पुतला दहन करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस योजना में देश भर के 196 मार्गो पर हवाई सुविधा के लिये केन्द्र सरकार द्वारा टेंडर आमंत्रित किये गये है। परन्तु लगातार

VIDEO : ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने किया अटल यूनिवर्सिटी का घेराव

बिलासपुर. ऑनलाइन परीक्षा के मांग को लेकर एनएसयूआई कार्य जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने गांधी चौक पर एकत्रित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गांधीजी को याद करने के बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्रित छात्र

स्वच्छ भारत स्वस्थ्य मानस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला, महापौर ने कहा बिलासपुर को साफ सुथरा रखने के लिए, मैं प्रतिबद्ध हूं

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के रासेयो प्रकोष्ठ द्वारा ’’ स्वच्छ भारत स्वस्थ्य मानस’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी

इस साल की होली रहेगी फीकी, शासन ने दिया यह निर्देश

बिलासपुर. शहर वासियों के लिए इस वर्ष की होली फीकी रहेगी। शासन ने अन्य जिलों की तरह बिलासपुर में भी होली त्यौहार के अवसर पर सार्वजानिक कार्यक्रमों पर प्रतिबन्ध करने का आदेश जारी किया है । मालूम हो कि रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, बिलासपुर सहित अन्य जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ

करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक रूप से होली पर्व नहीं मनाएं, होलिका दहन में गौकाष्ठ का उपयोग करें

बिलासपुर. करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष सार्वजनिक रूप से होली पर्व नहीं मनाएं और पर्यावरण की दृष्टि से होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ का उपयोग करें। यह अपील शांति समिति द्वारा की गई है। अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस. उईके की अध्यक्षता में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक

उड़ान 4.1 योजना में बिलासपुर की उपेक्षा के खिलाफ धरना

बिलासपुर.  हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने केन्द्र सरकार द्वारा उड़ान 4.1 योजना में बिलासपुर के हिस्से केवल बिलासपुर अम्बिकापुर रूट दिये जाने के विरोध में आंदोलन प्रारंम्भ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि देश भर में लगभग 200 मार्गो पर हवाई सुविधा के लिये टेंडर आमंत्रित करने वाली केन्द्र सरकार स्वयं उस शहर

परिवहन विभाग के आरक्षक एवं महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक के खिलाफ निलंबन एवं निष्कासन की महिला आयोग ने की अनुशंसा

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा आज प्रार्थना भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई के दौरान एक आवेदिका द्वारा शिकायत की गई, कि परिवहन विभाग में कार्यरत अनावेदक उसके पति शासकीय कर्मचारी है, जो शादीशुदा होने के बावजूद अन्य महिला के साथ अवैध संबंध में है।

एक क्लिक में पढ़े बिलासपुर की खास ख़बरें…

ग्राम पौंसरी में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर :  जनसंपर्क विभाग द्वारा बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पौंसरी में आज फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहंुचाई गई। शिविर में पहुंचे हुए लोगों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना,

इंदौर-पुरी-इंदौर के मध्य हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा 23 मार्च से

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये इंदौर-पुरी-इंदौर के मध्य हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09371 इंदौर-पुरी, प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 23 मार्च 2021 से तथा गाड़ी संख्या 09372 पुरी-इंदौर प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 25 मार्च 2021 से अगली सूचना तक

रेत की कालाबाजारी को लेकर पनप रहा जनआक्रोश

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कहते हैं एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है- रेत की कालाबाजारी को लेकर कांग्रेसी यह बात बोलने से नहीं चुक रहे हैं। मालूम हो कि रेत घाटों का ज्यादातर ठेका कांग्रेसी नेताओं को मिला है। रेत की हो रही कालाबाजारी का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया। इसमें यह बात

तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को मारी ठोकर,घायलों का सिम्स में चल रहा उपचार

बिलासपुर. अंधाधुंध तेज रफ्तार में शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। खूनी रफ्तार का पहला शिकार एक मोटरसाइकिल नौजवान नूतन चौक पर हुआ। जिसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद बेकाबू रफ्तार से भाग रहे

छात्र प्रतिनिधियों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के पदेन उपसचिव को ज्ञापन

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधियों के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विभाग छग. के पदेन उपसचिव डॉ समरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और कॉलेजों विश्वविद्यालयों में होने वाली परीक्षाओं को ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने की मांग की जिस पर डॉ समरेंद्र सिंह ने शासन तक

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर. सकरी में रहने वाली एक महिला ने 15 मार्च को पुलिस में एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से बदनियति के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए यह लिखा कि 15 मार्च को वह शाम को 7 बजे सब्जी लेने गई हुई थी। उसी समय
error: Content is protected !!