May 5, 2024

कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बिलासपुर. कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिले मे यह रथ फसल बीमा के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 दिसम्बर तक भ्रमण करेगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों के बीच फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करना है। इस  अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री शशांक शिंदे, सहायक संचालक श्री अनिल कौशिक उपस्थित थे। उप संचालक कृषि ने बताया कि रबी 2021 मौसम हेतु चना, अलसी, गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, राई, सरसों की फसलें अभिसूचित की गई है। फसल बीमा योजना के लिए 15 दिसम्बर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। इस वर्ष गेहूं सिंचित हेतु 297 रूपए प्रति हेक्टेयर, चना फसल हेतु 277 रूपए प्रति हेक्टेयर प्रिमियम की राशि निर्धारित है। ओलावृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना, जल भराव, आकाशीय बिजली से फसल की क्षति एवं फसल कटाई के उपरांत 14 दिनों तक  खेत में सुखाई रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बैमोसम बारिश के कारण हुई क्षति पर फसल बीमा का लाभ लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नबर 1800-2095959 पर संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण नजदीकी बैंक शाखा को-आॅपरेटिव सोसायटी बीमा कंपनी एवं सीएससी केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा, आरएसएस नेता भी कह रहे हैं भूपेश सरकार है तो भरोसा है
Next post मल्टीएक्टिविटी से स्वावलम्बन की मिली नई दिशा
error: Content is protected !!