May 10, 2024

डीजे का शोर बंद कराने मेयर ने कलेक्टर व एसपी को लिखा पत्र

बिलासपुर. नगर पालिक निगम सीमा के अंदर कोलाहल अधिनियम की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसे लेकर अब मेयर रामशरण यादव गंभीर हो गए हैं। उन्होंने निगम सीमा के अंदर डीजे को प्रतिबंध करने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखा है।शहर में हाल ही में जगह-जगह गण्ोश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी, जहां देर रात तक कानफोड़ू आवाज में बजते डीजे से लोग काफी परेशान रहे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण करने वाली पुलिस की पेट्रोलिग पार्टियों को भी यह सब नजर नहीं आया। तेज आवाज में बजने वाला डीजे कमजोर दिल वाले, उम्रदराज व हृदय रोग से पीड़ितों या फिर कम उम्र के बच्चों के लिए प्राणघातक भी बन सकता है। बता दें कि डीजे 12०-13० डेसीबल तक शोर पैदा करता है। यह खतरनाक ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इस दौरान ध्वनि में कंपन बेहद अधिक बढ़ जाती है। यही कंपन हृदयरोगियों के लिए जानलेवा हो सकती है, लेकिन शहरी के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी अब यह फैशन हो गया है कि सभा-समारोह या फिर धार्मिक उत्सवों के दौरान गली-मोहल्लों में विभिन्न समितियों द्बारा मनोरंजन के नाम पर डीजे जैसे खतरनाक वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। बड़े साउंड बाक्स के जरिए बजने वाले गानों की धुन भी कुछ अलग अंदाज में होती है। भारी-भरकम आवाज और कानफोड़ू संगीत से कुछ समय के लिए तो ऐसा लगता है, जैसे आसपास का माहौल अचानक बदल गया हो। मसलन, घरों की दीवारें, दीवारों पर टंगे बर्तन और जमीन सब-कुछ कांपने लगते हैं। जानलेवा शोर के दौरान कंपन का स्तर खतरनाक हो जाता है। दीवारों के कंपन के दौरान मन में भय पैदा होना भी स्वाभाविक है। इस तरह की स्थिति घंटों बनी रहती है।
नवरात्रि पर शहरवासियों को राहत दिलाने की पहल
नवरात्रि को कुछ ही दिन श्ोष रह गए हैं। दुर्गा उत्सव समितियों ने प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जाहिर है, इस बार भी पंडालों में डीजे का शोर सुनाने के लिए आर्डर भी दिए जा चुके होंगे। इस नवरात्रि शहरवासियों को कानफोड़ू शोर से राहत दिलाने की पहल मेयर श्री यादव ने की है।
डीजे बजाने की छूट मिल जाने पर कोई भी नियम और शर्तों का पालन नहीं करता है। मानक डेसीबल से अधिक आवाज में डीजे बजाकर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाया जाता है। इसलिए निगम सीमा के अंदर डीजे को प्रतिबंधित करने के लिए कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखा गया है।
रामशरण यादव, मेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लायंस क्लब सार्थक द्वारा फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क भोजन की व्यवस्था
Next post पॉवर कंपनी में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
error: Content is protected !!