April 27, 2024

NSUI की प्रथम जिलास्तरीय बैठक संपन्न

बिलासपुर. nsui जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व मे व जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा की उपस्तिथि मे जिले की प्रथम जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिला प्रभारी अमित शर्मा ने बताया की बिलासपुर जिले मे NSUI एवं युवा कांग्रेस को युवा कॉंग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री  का मार्गदर्शन मिलता रहा है जिससे सदैव बिलासपुर जिला NSUI पुरे प्रदेश मे अपनी मजबूती के लिए चर्चित रहा है। उन्होंने मुख्य रूप से प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनों को प्रदेश के अंतिम पंक्ति के छात्र, छात्राओं तक पहुंचने तथा लाभ पहुंचने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा की बहुत ही जल्द NSUI की सदस्य्ता अभियान की शुरुआत की जाएगी। साथी ही शर्मा ने कड़े शब्दों मे पूर्व के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया व अपने वाहनों मे बिना पद के नेम प्लेट लगाने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही एवं ग्रामीण से लेकर शहर तक तथा स्कुल से लेकर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय  तक NSUI छात्रों के विभिन्न मुद्दों के निवारण हेतु कार्य करेगी, बिलासपुर जिले मे NSUI, युवा कॉंग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। जिससे सदैव बिलासपुर जिला NSUI पुरे प्रदेश मे अपनी मजबूती के लिए चर्चित रहा है। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा की आज को जिला स्तरीय बैठक मुख्य रूप से बिलासपुर जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु आयोजित की गयी है। जिसमे स्कुल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, ब्लॉक, विधानसभा एवं जिले मे जो भी साथी छात्र, छात्राओं के प्रत्येक मुद्दों को लेकर उनके हक़ की लड़ाई को प्रबलता से लड़ेगा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपने स्तर पर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का काम करेगा। इस प्रकार जो भी साथी पद हेतु प्रबल दावेदार मना जायेगा उसे मान. प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के अनुशंसा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अमित शर्मा जी को अनुमति से जिले के नई कार्यकारिणी का नियुक्तियां की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव गौरव दुबे, अमितेश राय,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेन्द्र गंगोत्री,एन,एस,यू,आई मीडिया विभाग के अध्यक्ष संकल्प मिश्रा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी, प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा,प्रदेश महासचिव सोहेल खालिक,प्रदेश सचिव अमन शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष तनमीत छाबरा,पूर्व बेलतरा वी,स अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम,पूर्व कोटा वी,स अध्यक्ष अंकुर वैष्णव,पूर्व मस्तूरी वी,स अध्यक्ष विकास मधुकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक,  पूर्व जिला महासचिव रंजेश सिंह,राष्ट्रीय संयोजक सोशल मीडिया सिद्धार्थ तिवारी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज साहू,पूर्व जिला महासचिव चद्रप्रकाश साहू, पूर्व जिला महासचिव प्रदीप सिंह, ऋतिक नागदेव, सुबोध नायक, विपिन साहू,सुमित शुक्ला,जोंटी नागौत्रा,डीकेश चंद्र, आशुतोष मेश्राम समेत प्रदेश, जिला, विधानसभा, सोशल मीडिया,ब्लॉक, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या मे नए दावेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बिहान योजना से जुड़कर दीदियों के सपनों को मिले पंख, मछली पालन से 2 लाख से ज्यादा की हुई आमदनी
Next post मनोज सिंह मंडावी के निधन पर धरमलाल कौशिक ने जताया शोक
error: Content is protected !!