कोटा से रेणु, अकलतरा से ऋचा जोगी लड़ेगी चुनाव

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आज 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कोटा विधायक रेणु जोगी को एक फिर से मैदान में उतारा गया है। यहां कांग्रेस व भाजपा के बाद जोगी कांग्रेस ने रेणु को जनता की अदालत के सामने लाकर खड़ा किया है। कोटा सीट में लगातार विधायक रेणु जोगी को जनता ने अपना नेता चुना है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अटल श्रीवास और भाजपा से प्रबल प्रताप चुनाव मैदान में हैं। फैसला अब जनता की अदालत में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी की धर्म पत्नी डॉ. रेणु जोगी इस देश की सीनियर विधायक हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतराना है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी की धर्म पत्नी ऋचा जोगी को चुनाव मैदान में उतरा गया है। पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति ने 11 नामों की सूची जारी की है। रेणु जोगी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस चर्चा अब विराम लग गया है। पार्टी ने प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, कोटा से डॉ. रेणु जोगी, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, अकलतरा से ऋचा जोगी, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल से बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेन्द्र कुमार साय, भिलाई नगर जहीर खान को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!