May 4, 2024

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. जुना बिलासपुर साव धर्म शाला के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की भव्य  तैयारी की गई। समिति के युवा लगभग 30 मटकियां सजाकर लगायेंगे। 30 अगस्त को इन मटकियों तोड़ा  जाएगा। सभी युवक आपस मे मिलकर चंदा एकत्र कर रहे हैं। डीजे की धुन में युवकों की टोली उत्साह पूर्वक भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिन मनाएंगे। समिति वरिष्ठ पदाधिकारी हेमन्त परिहार, सचिन अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, सोम  परिहार, नितिन परिहार, जीवेश परिहार, केशव परिहार, विवेक देवांगन, मनीष यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने स्पस्ट निणय लिया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय वातावरण में मनाया जायेगा। इस उत्सव में किसी भी तरह का उत्पात न हो इस भी चर्चा की गई। आगामी 10 सितम्बर को भगवान श्री गणेश विराजमान होंगे। गणेश पूजा की भी जिम्मेदारी कायकर्ताओं को दे दी गई है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव  समिति की शहर में अपनी अलग से पहचान बना चुकी है। समिति सभी पर्व को धूमधाम से मनाती है। समिति के समस्त पदाधिकारी अपनी जवाबदारी को बख़ूबी निभाते चले आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Kabul Airport में घुसा Taliban, मिलिट्री सेक्शन में भी ली एंट्री, US ने किया इंकार
Next post एनसीसी ग्रुप कैप्टन एम. कलीम ने की हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल के साथ चर्चा
error: Content is protected !!