आम के स्वाद वाली इस अदरक से दूर होती है पुरुषों की ये बीमारी, मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे भी
आपने अदरक का उपयोग किया होगा। लेकिन क्या आप ‘Mango Ginger’ के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं कैसे है यह साधारण अदरक से खास और फायदेमंद।
मैंगो जिंजर या आम अदरक इसका नाम आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। यह जिंजीबेरेसी परिवार से आता है और इसका वैज्ञानिक नाम करकुमा आमदा है। यह एक बेहतरीन मसाला है जिसे काटकर खाने पर यह इसका स्वाद कच्चे आम की तरह ही होता है। यह अंदर से इतना पीला होता है, साथ ही इसका संबंध हल्दी से है, यही कारण भी है कि इस आम अदरक को आम की हल्दी कहकर पुकारा जाता है।
यह भारत के अलावा थाईलैंड मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी पाया जाता है। आयुर्वेद और यूनानी के कई लेखों में इसके औषधियों गुणों का भी जिक्र किया गया है। बताया जाता है कि यह बुखार, त्वचा संबंधित रोग, अस्थमा और पेट के विकार को ठीक करने में काम आ सकता है। इसके अलावा आम अदरक का उपयोग चटनी, सॉस और अचार बनाने के लिए भी की जाती है। आज हम आपको इसी आम अदरक से जुड़े कुछ लाजवाब फायदों के बारे में बताएंगे।
मैंगो जिंजर का उपयोग किया जा सकता है। हाल ही में हुए कई शोध के अंदर मैंगो जिंजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों का प्रभाव मोटापा कम करने में देखा गया है। यही नहीं एक अन्य अध्ययन में बताया गया है आम अदरक में मौजूद करक्यूमिन मांसपेशियों और पैंक्रियाज की कोशिकाओं के काम को बेहतर करते हैं और इसके जरिए आपकी मोटापे की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आम अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करते हैं, इससे यौन इच्छा बढ़ने लगती है। यही नहीं इसके यह गुण प्रजनन अंगों और शुक्राणुओं को भी नुकसान से बचाकर रखते हैं।