May 13, 2024

आज का इतिहास : 10 साल पहले हुआ एमएफ हुसैन का निधन, आधुनिक चित्रकला का कैनवस हुआ बेरंग


देश की चित्रकला के इतिहास में नौ जून का दिन कला के एक चितेरे के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा। एम एफ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आखिर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। वर्ष 1952 में उनकी पेंटिग्स की प्रदर्शनी ज्यूरिख में लगी। उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पेंटिग्स की जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई। 1973 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया तो 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

देश दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1659 : दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखा दिया और उसे औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720…स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1752…फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789…स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1900…स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।
1940…नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1956…अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत।
1960…चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत।
1964 : जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1970 : जोर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ।
1980…अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।
1983…मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2011…भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कैसे पता चलेगा कि आसमान पर उड़ रही है दूसरी दुनिया की उड़नतश्तरी?
Next post जीएसटी जमा न होने की वजह बता राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों की अर्जी रद्द करना केंद्र का छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्या : कांग्रेस
error: Content is protected !!