July 24, 2020
विधायक शैलेष पांडेय आज फिर पहुँचे वार्ड निरीक्षण में, सुनी लोगों की समस्या
बिलासपुर. शहर विधायक शैलेष पांडेय ने शहर की कई वार्डो की समस्याओं को जानने के लिए निरीक्षण किया।और नाली ब्लॉक तथा पानी के जलभराव को दूर करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। बिलासपुर में कल भारी वर्षा के कारण कई वार्डो की कॉलोनी में नाली ब्लॉक् व लोगो के घरों में पानी घुस गया जिससे नागरिकों को बहुत समस्या आयी।निगम को निर्देशित करने के बाद शहर के सभी वार्डो में सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज पुनः निरीक्षण किया क्रांति नगर भारतीय नगर और विनोबा नगर वार्ड के सम्मानीय पार्षद और टीम के साथ लोगों से मिलकर उनकी समस्या जानी और जल्द ही ठीक करने का निर्देश दिया।