May 10, 2024

सभी को हंसाने वाला आज सभी को रूला कर चला गया, कामेडी के बेताज बादशाह थे राजू श्रीवास्तव : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. भारत के ख्याति नाम कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने गहरा दुःख व्यक्त किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश को हंसाने वाला आज रूला कर विदा हो गया, जैसे ही दुःख समाचार प्राप्त हुआ, मन दुखी हो गया। बचपन से मेमेकरी करना, ख्याति प्राप्त कलाकारों की आवाज निकालना और हर बात में हंसी ढूंढ़ लेना उनकी विशेषता थी, उसके साथ वे एक अच्छे इंसान भी थे। बिलासपुर आगमन के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी, बच्चों से लेकर बूढ़े तक उनके प्रशंसक थे। भगवान उनके मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुःख सहने की क्षमता दे। राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के वे पहले कामेडियन थे, जो लोगों से सीधे लगाव था, कामेडी को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। राजू श्रीवास्तव के पहले फिल्मी दुनिया के कामेडियन ही अपनी पहचान बना पाते थे। इनके साथ महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन, कांग्रेस कोषाध्यक्ष नसीम खान, पार्षद इब्राहिम खान, सांई भास्कर, परदेशी राज, अजय यादव ने भी शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
Next post लायंस क्लब सार्थक द्वारा फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क भोजन की व्यवस्था
error: Content is protected !!