इजरायली संसद में बोले PM मोदी- आतंकवाद को  बर्दाश्त नहीं करने की अडिग नीति अपनाता है भारत 

 

यरुशलम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इजराइल की तरह, भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक सुसंगत और अडिग नीति अपनाता है। मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों की हत्या और आतंकवाद को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। मोदी ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता है, क्योंकि दुनियाभर में कहीं भी आतंकवाद शांति के लिए खतरा है। इस समय भारत पूरी दृढ़ता के साथ इजराइल के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए ”बर्बर आतंकवादी हमले” की निंदा की और कहा कि हम आपके दर्द को महसूस करते हैं, हम आपके शोक में आपके साथ हैं। भारत गाजा में शांति की पहल का समर्थन करता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!