बिलासपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। छत्तीसगढ़ में करीब 1200 सरस्वती शिशु मंदिरों में आयोजन की तैयारी चल रही है। इनमें लगभग 11 हजार आचार्य-शिक्षक और तीन लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। संगठन ने निजी और शासकीय
30 सितंबर तक है पीएम आवास योजना शहरी 1.0 की अंतिम तिथि बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के बीएलसी (लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण) घटक के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति
रामा वैली परिसर में सर्किट हाउस बनाने को लेकर हुआ विरोध बिलासपुर। रिहायशी कॉलोनी रामा वैली में सरकारी जमीन पर सर्किट हाउस बनाने को लेकर विवाद हो गया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित इस कॉलोनी की कोटवारी जमीन पर कालोनाइजर के कब्जे की शिकायत हुई थी। जांच के बाद प्रशासन ने जमीन को कब्जे
सरिया नाला में हुई घटना, तीन घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन रायगढ़ । जिले में भारी बारिश के बीच बीते शनिवार एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। रायगढ़ – धर्मजयगढ़ मार्ग पर स्थित सरिया नाला में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक उफनते नाले के
रविवार को जावा सागर में 240 लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. वर्गो ट्रांसपोर्ट 8′ नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन जा रहा था. जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे (0330 UTC)
गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा, हिंदू और सनातन अध्यात्म के मूल आदर्श अहिंसा, करुणा और सात्विक जीवन हैं; शाकाहार को दबाव से नहीं, जागरूकता और प्रेम से अपनाने की जरूरत नई दिल्ली: दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर चल रही बहस के बीच गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा है कि इस मुद्दे को राजनीति, व्यक्तियों और क्षेत्रीय विवाद से ऊपर उठकर देखने की जरूरत है। उनके अनुसार, इस बहस को हिंदू अध्यात्म, सनातन मूल्यों, अहिंसा, पशु करुणा और भोजन के प्रति हमारी सोच से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस विवाद के बाद खासकर पश्चिम बंगाल में भोजन, आस्था और क्षेत्रीय परंपराओं को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने दुर्गा पूजा के पवित्र दिनों में मछली और मांस से दूर रहने की अपील की है, जबकि कुछ लोग बंगाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और खान-पान की परंपराओं की बात कर रहे हैं। सोनू त्यागी का कहना है कि भारत की अलग-अलग परंपराओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें अध्यात्म के असली उद्देश्य पर भी विचार करना चाहिए। सोनू त्यागी ने कहा, “हिंदू अध्यात्म हमें करुणा सिखाता है। जब हम देवी मां की पूजा करते हैं, तो सभी जीवों के प्रति दया क्यों नहीं दिखा सकते? दुर्गा पूजा और नवरात्रि शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व हैं। हमारी पूजा केवल मंदिर या पंडाल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। अगर हमारी भक्ति सच्ची है, तो उसे हमें इंसानों, पशुओं और प्रकृति के प्रति अधिक दयालु और संवेदनशील बनाना चाहिए।” त्यागी ने साफ किया कि गो स्पिरिचुअल किसी धार्मिक गुरु, राजनेता, संगठन या राजनीतिक दल के साथ व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहता। संस्था इस मुद्दे को एक बड़े आध्यात्मिक सवाल के रूप में देखती है कि क्या हमारी आस्था और धार्मिक जीवन हमें ऐसा इंसान बना रहे हैं, जो दूसरे जीवों का दर्द समझ सके और जहां संभव हो, उनके दुख और पीड़ा को कम करे। उनका कहना है कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म बहुत विशाल हैं। इनमें अलग-अलग परंपराएं, रीति-रिवाज और विचार हैं। अलग-अलग समय और क्षेत्रों में लोगों की खान-पान की आदतें भी अलग रही हैं। लेकिन इस विविधता को स्वीकार करने का मतलब यह नहीं है कि हम अहिंसा, दया, करुणा, सात्विकता, संयम और सभी जीवों के प्रति सम्मान जैसे हिंदू और सनातन अध्यात्म के मूल आदर्शों की बात ही न करें। सोनू त्यागी ने कहा, “इतिहास हमें बता सकता है कि अलग–अलग समय में लोग क्या खाते थे या उनकी क्या परंपराएं थीं, लेकिन धर्म हमें यह भी सोचने की प्रेरणा देता है कि हमें कैसा इंसान बनना चाहिए। अध्यात्म का मतलब अपने भीतर बदलाव लाना है। यह हमें अधिक जागरूक, शांत, संयमी और दयालु बनने की ओर ले जाता है। गो स्पिरिचुअल के लिए शाकाहार इसी आध्यात्मिक यात्रा का एक स्वाभाविक हिस्सा है।” उन्होंने कहा कि हिंदू और सनातन परंपराओं में सात्विक भोजन, शाकाहारी प्रसाद और शाकाहारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। देश के अनेक हिंदू मंदिरों, वैष्णव परंपराओं और आध्यात्मिक संस्थाओं में शाकाहारी भोजन को महत्व दिया जाता है। गो स्पिरिचुअल का मानना है कि इतिहास में मांसाहार या पशु बलि के कुछ उदाहरणों को आधार बनाकर हिंदू और सनातन संस्कृति में मौजूद अहिंसा, करुणा और शाकाहार की विशाल परंपरा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय सरकार ने पात्रता का दायरा बढ़ाया, विगत 9 वर्षो से निवासरत परिवारों को भी अब मिलेगा लाभ राज्य शासन ने निकायों को नई कट-ऑफ तिथि के अनुसार 15 दिनों में नए हितग्राहियों को एएचपी आवासों का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने कहा गरीब परिवारों
क्रिकेट की पिच से टैलेंट की दुनिया तक, श्रेयस अय्यर ने खेला बड़ा दांव श्रेयस अय्यर ने चुनी नई पिच, अब दुनिया भर के युवाओं के टैलेंट को देंगे नई उड़ान मुंबई /अनिल बेदाग: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अब मैदान के बाहर भी युवा प्रतिभाओं के भविष्य को लेकर एक नई पारी शुरू कर रहे
अनूप जलोटा ने खोला ‘भक्तिद्वार’ अनूप जलोटा बने ‘भक्तिद्वार’ के सारथी मुंबई /अनिल बेदाग: भक्ति और आधुनिक तकनीक के संगम से तैयार ‘भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप’ का मुंबई में भव्य शुभारंभ हुआ। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने ऐप लॉन्च करने के साथ इसके लोगो का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने
घायल को गनियारी किया गया रेफर बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर
कांग्रेस के संभाग स्तरीय शिविर में बीजेपी पर किया हमला बिलासपुर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को आदिवासी मानने से इनकार करते हुए कहा कि वे वनवासी हैं। अगर मुख्यमंत्री आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस के दिन बधाई देते। बैज ने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका, आपका अपने भाई के घर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ,
कोरबा। सोशल मीडिया पर रातों-रात पॉपुलर होने और रिल्स को वायरल करने की दीवानगी अब इस हद तक बढ़ चुकी है कि लोग कानून और व्यवस्था के सबसे संवेदनशील केंद्रों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कोरबा के कोतवाली थाना परिसर में वीडियो शूट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला तूल पकडऩे के
पेंड्रीडीह चौक से नेहरू चौक तक 15.37 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण, हथनी-नवागांव-गोढ़ी-उडगन मार्ग का भी होगा निर्माण बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के रमा वैली में आयोजित कार्यक्रम में 52.41 करोड़ रुपए के विभिन्न सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 40.79 करोड़ रुपए
बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, कोनी में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइबर जागृति अभियान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं में जागरूकता एवं सतर्कता को आवश्यक बताते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग जितनी
बिलासपुर/बेलतरा. बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति के बाद अब नगपुरा मेला महोत्सव का नाम बदलकर ‘बेलतरा महोत्सव’ किए जाने को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। क्षेत्र में विकास कार्यों और आयोजनों को लेकर सरकार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दावों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। नगपुरा मेला महोत्सव
श्रद्धा कपूर से श्रिया पिलगांवकर तक, नथ में दिखा सितारों का देसी जलवा श्रद्धा कपूर, उर्मिला मातोंडकर से अंकिता लोखंडे तक—गणेश उत्सव में नथ का ग्लैमरस अंदाज मुंबई /अनिल बेदाग : गणेश उत्सव आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा ऐसा पर्व है, जब हर कोई अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं रायपुर. केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 122 करोड़ रुपए के
रायपुर . बिजली के स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता थोपने पर आक्रोश जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एक तरफ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संसद में स्पष्ट किया है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ताओं की पसंद और राज्य बिजली बोर्डों के क्रियान्वयन
फिजियोथेरेपी से जिंदगी को मिलेगी नई रफ्तार-परेश रावल परेश रावल ने फिजियोथेरेपी को बताया एक्टिव लाइफ का मजबूत साथी मुंबई /अनिल बेदाग: “फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका केवल स्वास्थ्य लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोकथाम, गतिशीलता बनाए रखने तथा सक्रिय और स्वतंत्र जीवन जीने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।” अभिनेता और रंगमंच व्यक्तित्व