July 29, 2026
पेंडलवार हॉस्पिटल में घोर लापरवाही, आपरेशन के दौरान महिला के पेट में सिलाई के धागे छोडऩे का आरोप
बिलासपुर। शहर के एक निजी अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौर (बहतराई) निवासी एक महिला के डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में सिलाई के धागे छोड़ दिए जाने का आरोप पेंडलवार हॉस्पिटल पर लगा है। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

