दिल्ली में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ जैसे हालात, कई प्रदर्शनकारी बेहोश

 

दिल्ली.  Cockroach Janta Party ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोमवार को मध्य दिल्ली में हालात तनावपूर्ण हो गए। सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर तक भारी भीड़ के कारण बेकाबू होता नजर आया। पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की और कुछ स्थानों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

दोपहर करीब तीन बजे तक मध्य दिल्ली के लगभग सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों को सील कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण कई स्थानों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, भीड़ के दबाव में कई प्रदर्शनकारी बेहोश हो गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *