देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को पकड़ा गया
बिलासपुर। शहर के बृहस्पति बाजार, शनिचरी बाजार, कोन्हेर गार्डन परिक्षेत्र में देह व्यापार करने वाली महिलाओं का जमावाड़ा रहता है। इन महिलाओं द्वारा सरेआम लोगों को अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। समय समय पर पुलिस द्वारा इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर रक्षा टीम में डी एस पी अनीता प्रभा मिंज ,निरीक्षक भारती मरकाम, के हमराह में महिला आरक्षक बबीता मरावी , रूपांजली सोंचे,भावना अटलकर, आर.कोन्हेर गार्डन , पोस्ट ऑफिस ,शनिचरी चौक आस पास के जगहों पर पेट्रोलिंग किया गया इस दौरान बृहस्पति चौक में दो संदिग्ध महिलाये (1) सरिता लहरे पति लक्ष्मण लहरे उम्र 45 साल पता बाल मुकुंद स्कूल के पास मगरपारा 2) नेमिन कुर्रे पति मनीराम कुर्रे उम्र 45 साल पता संजय नगर ताला पारा पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी जिन्हें थाना सिविल लाईन लाया गया ।उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।