April 28, 2024

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शराब तस्करों को बचाने अब भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने उकसा रहे

रायपुर. पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा विधायक ननंकीराम कंवर के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने प्रेरित करने वाले बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कानून तोड़ना चाहती है हिंसा करना चाहती है और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से दंगा कराना चाहती है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है और अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। इससे भाजपा नेताओं के बेचैनी बढ़ रही है और शराब तस्करों को अनैतिक कार्यों को संरक्षण देने वाली भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं को अनैतिक कार्य रोकने वाले पुलिस के अधिकारी जवानों के साथ मारपीट करने हिंसा करने दंगा करने के लिए उकसाया जा ही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नगर निगम चुनाव के दौरान प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को धमका रहे थे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा पुलिस के साथ किया गया बर्ताव पूरे प्रदेश में देखा है। निगम घेराव के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान भी पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज महिला पुलिसकर्मियों के साथ छीना झपटी भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ तस्करों का गढ़ बन चुका था। शराब तस्कर, मानव तस्कर, ड्रग तस्कर, रेत माफिया, भू माफिया ,गोरख धंधा करने वाले भाजपा नेताओं के संरक्षण में फलते फूलते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रमन सरकार के तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा। तब भाजपा नेताओं की तस्करों के साथ सांठगांठ और तस्करी के माध्यम से जो अवैध काली कमाई बंद हो गई। अब भाजपा के नेता अवैध काली कमाई बंद होने से हताश और परेशान हैं और तस्करों को अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण देने के लिए अब कानून तोड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसा रहे है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता जयराम दुबे शराब तस्करी करते पकड़े जाते हैं और उसे बचाने भाजपा प्रेस वार्ता करती है। भाजपा की फाफाडीह मंडल सदस्य गंगा पांडेय मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार होती हैं। ड्रग तस्करी के मामले में जिनकी गिरफ्तारी होती है उनका सीधा संबंध अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ हैं। नक्सलियों को जिलेटिन सप्लाई करने के मामले में जिनकी गिरफ्तारी होती है वह भी भाजपा नेता है। भाजपा के जिला बलौदा बाजार के कोषाध्यक्ष शराब तस्करी में गिरफ्तार होते हैं। बालोद और राजनांदगांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के शराब तस्करी में गिरफ्तारी होती है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा तस्करों की संरक्षक है और तस्करो पर कार्यवाही हो रही है तो भाजपा नेताओं परेशानी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा से पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं अभी हाल ही में कवर्धा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आबकारी अधिकारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है और भाजपा के बड़े नेताओं को उनका संरक्षण है ननकीराम कंवर के बयान से भाजपा के हिंसा वादी मनसा सामने आई हैं। भाजपा कभी संविधान का सम्मान नहीं करती है। भाजपा में अपराधियों का बोलबाला है भाजपा में जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा पद मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आरक्षण बिल पर अविलंब अनुमोदन हेतु कांग्रेस ओबीसी विभाग ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Next post 29 दिन से युवाओं का हक राजभवन में अटका : कांग्रेस
error: Content is protected !!